भयंकर गर्मी में टीएचए और विजयनगर में पावर कट की गूंज लखनऊ पहुंची तो अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सप्लाई में सुधार की पहल शुरू की गई। चेयरमैन आफिस से रिपोर्ट मांगी गई तो अफसरों ने तत्काल हालात भी सुधार लिए।
यही कारण रहा कि दोपहर बाद सप्लाई में सुधार हुआ एसई ट्रांसमिशन एसपी राम के अनुसार बुधवार रात में क्षतिग्रस्त टॉवरों को दुरुस्त कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
शनिवार-रविवार को टीएचए में 12 और विजयनगर में चार घंटे आपूर्ति देने के बाद सोमवार से और कमी होने की घोषणा की गई थी। सोमवार शाम को होने वाली बैठक एमडी और डायरेक्टर ने दोपहर को ही बुला ली।
इसमें आपात स्थिति पर चर्चा की गई। चीफ इंजीनियर राशिद अबरार के अनुसार बड़ी इंडस्ट्रीज को बंद रखकर सौ मेगावाट बिजली बचाई जाएगी। एसई एमसी शर्मा के अनुसार आवासीय कालोनियों में 16-18 घंटे सप्लाई देने की योजना है।