फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी पर हमले का इनपुट, सुरक्षा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है, जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ उनके लिए अब दो रूट लगाए जाते हैं।
विज्ञापन


आखिरी क्षण पर यह जानकारी दी जाती है कि प्रधानमंत्री किस रूट से गुजरेंगे। खुफिया एजेंसी आईबी ने हाल ही में दिल्ली पुलिस को खतरे की जानकारी दी थी।

इसके बाद से उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है।

PM की सुरक्षा के लिए खास प्लान

पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमले के इनपुट्स मिलने के बाद अब प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान दो रूट लगाए जा रहे हैं।

ये किसी को पता नहीं रहता है कि वो किस रूट से जाएंगे, जबकि दोनों रूटों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के अलावा उन्हें पीएम काफिले के लिए खाली रखा जाता है। यह सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही होता है।

खास बात ये है कि दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रधानमंत्री के रूट की सुरक्षा में तैनात होने शुरू हो गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी काफी पहले गश्त करते हुए रूट का जायजा लेते हैं।
विज्ञापन

लगातार मिल रहे हैं हमले के इनपुट

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के रूट पर तैनात हथियारबंद पुलिसकर्मियों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री जब रूट से गुजरते हैं तो ट्रैफिक को बहुत पहले ही रोक दिया जाता है।

उनका काफिला गुजरने के काफी समय बाद सामान्य ट्रैफिक को रास्ता दिया जाता है। क्रॉस रोड पर ट्रैफिक काफी पहले रोक दिया जाता है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर और क्या बंदोबस्त किए गए हैं, इस बारे में जानकारी देने से पुलिस अधिकारी ने इनकार कर दिया। उन्होंने आईबी द्वारा दी गई जानकारी का भी और खुलासा नहीं किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेन्द्र मोदी पर हमले के इनपुट्स लगातार मिल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें