जम्मू-कश्मीर के मोस्ट वांटेड हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी जावेद मट्टू को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। आज उसकी रिमांड खत्म हो रही थी, अदालत ने पिछली सुनवाई में उसे सात दिन की रिमांड पर भेजा था। स्पेशल सेल ने चार जनवरी को मट्टू को निजामुद्दीन के पास डीएनडी से उस समय पकड़ा था, जब वह हथियारों की खेप लेने दिल्ली आया था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जावेद पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। ये जम्मू कश्मीर में वर्ष 2010-11 से आतंकी वारदात को अंजाम दे रहा था। दिल्ली पुलिस उसे कई महीनों से तलाश कर रही थी। जावेद मट्टू ए++ श्रेणी का आतंकी है। इसके भाई रहीस मट्टू ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया था।