फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर घोटाले पर भाजपा के सीएम से दस सवाल, कहा क्यों नहीं कराई शीला दीक्षित के खिलाफ FIR

Sun, 19 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्षित, केजरीवाल और नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला जारी रखा। उन्होंने जल बोर्ड और टैंकर घोटाले पर उनसे 10 सवाल पूछा है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि दिल्ली व देश की जनता मुख्यमंत्री से इन सवालों का जवाब जानना चाहती है। गुप्ता ने मुख्यमंत्री से पूछा कि गत 10 जून को विधानसभा के विशेष सत्र में उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिये टैंकर घोटाले को सदन में उजागर करना चाहा तो उस पर चर्चा से वे क्यों भागे। 

पिछले वर्ष 28 अगस्त को जल मंत्री कपिल मिश्रा की ओर से टैंकर घोटाले की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सौंपने के बाद शीला दीक्षित के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घोटाले में शामिल कंपनियों पुर क्यों नहीं हुई कार्रवाई

विजेंद्र गुप्ता
टैंकर घोटाले में शामिल किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। इसी तरह टैंकर घोटाले में शामिल कंपनियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि जल बोर्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार दूर करने के लिए क्या किया है। टैंकर घोटाले की रिपोर्ट को 11 माह तक क्यों दबाए रखा। शीला दीक्षित और आप सरकार के बीच टैंकर घोटाले में भ्रष्टाचार जारी रखने का सूत्रधार कौन है। 

टैंकर व्यवस्था समाप्त करने के लिए क्या किया। अभी तक कितनी कॉलोनियों में पाइपलाइन के जरिये जल बोर्ड का पानी पहुंचाया है और आम आदमी पार्टी के वादे के बावजूद जल बोर्ड का निजीकरण क्यों किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें