क्रिकेटर चेतन चौहान को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी (निफ्ट) का चेयरमैन बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
आप ने कहा कि मोदी सरकार अपने बेतुके फैसले से नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर है। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि अगर मोदी सरकार अनुपम खेर को इसरो का अध्यक्ष बना दे तो चौंकना नहीं चाहिए।
शनिवार को पार्टी की ओर से प्रेस कांफ्रेंस करके इस फैसले का विरोध जताया गया है। राघव चड्ढा ने कहा कि जिसे फैशन का एफ नहीं पता उसे मोदी सरकार ने फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट का चेयरमैन बना दिया।