फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस फीसदी बढ़ेंगे रिहायशी जमीन के दाम

Thu, 29 May 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण आवासीय भूखंड और ग्रुप हाउसिंग की दरों में दस फीसदी वृद्धि करेगा। औद्योगिक भूखंडों की कीमतों में सात फीसदी ही इजाफा होगा। ये दरें दो जून के बाद लागू होंगी।
विज्ञापन


प्राधिकरण में बुधवार को हुई मैराथन बैठक में आवंटन दरों को अंतिम रूप दिया गया। जानकारी के मुताबिक आवासीय भूखंड और ग्रुप हाउसिंग की मौजूदा दरों में दस फीसदी वृद्धि की गई है।

प्राधिकरण से आवंटित होने वाले आवासीय और ग्रुप हाउसिंग भूखंडों के दाम दस फीसदी बढ़ जाएंगे। ग्रुप हाउसिंग के दाम बढ़ने से फ्लैटों की कीमत पर और भी ज्यादा असर पड़ेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संस्थागत भूखंड की मौजूदा दरों में भी दस फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है। औद्योगिक भूखंडों की मौजूदा दरों में सात फीसदी वृद्धि की गई है।

हालांकि, व्यावसायिक भूखंडों की दरों में वृद्धि न होने से थोड़ी राहत जरूर है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक दो जून को प्रस्तावित है। इसमें मुहर लगने के बाद नई दरें लागू हो जाएंगी।

फ्लैटों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
ग्रुप हाउसिंग की दरें बढ़ने का सबसे ज्यादा असर फ्लैटों पर पड़ेगा। हर बार की तरह इस बार भी बिल्डर बढ़ी दरों की आड़ में दस फीसदी से कहीं ज्यादा वृद्धि करेंगे। नया फ्लैट खरीदने वालों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। जानकारों का मानना है कि नए आवंटन के साथ ही रीसेल प्रॉपर्टी पर भी इसका असर पड़ेगा। उनके दाम भी बढ़ जाएंगे।

सर्किल रेट पर फैसला दस जून को
आवंटन दरों के साथ ही सर्किल रेट बढ़ने जा रहा है। महानिरीक्षक निबंधन ने आगामी दस जून को प्रदेश भर के रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। प्राधिकरण की दरें बढ़ते ही रजिस्ट्री विभाग भी सर्किल रेट में इजाफा करेगा। रिवाइज सर्किल रेट एक अगस्त से लागू करने की तैयारी है।

श्रेणीवार आवासीय सेक्टर
श्रेणी ए: सेक्टर: 14, 14ए, 15ए, 17, 30, 35, 36, 39, 50, 44, 51 व 52.

श्रेणी बी: सेक्टर : 15, 19, 20, 21, 23, 25 से 29, 31, 33, 34, 37, 40, 41, 46, 47, 48, 49, 53, 55, 56, 61, 62, 92, 93, 93ए, 93बी, 96, 97, 98, 99, 100, 105, 108 व 122.

श्रेणी सी: सेक्टर : 11, 12, 22, 42, 43, 45, 70 से 78, 104, 107, 110, 119, 120, 121, 128, 129, 130, 131, 133, 134, 135, 137, 143, 143बी, 144, 151 व 168.
विज्ञापन


श्रेणी डी: सेक्टर : 63ए, 86, 112, 113, 116, 117 व 118.

श्रेणी ई: सेक्टर: 66, 79, 102, 115, 136, 141, 158 व 162.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें