रेलवे स्टेशन के चारों ओर लगी बैरिकेडिंग
नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाहर मुसाफिरों को काबू करने के लिए चारों ओर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। ऐसे में स्टेशन पर भीड़ को काबू करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। साथ ही, स्टेशन पर किसी प्रकार का अफरातफरी व अनियंत्रित भीड़ ना हो। वहीं, सुरक्षा बलों की संख्या भी बढ़ा दी गई। ये सुरक्षा कर्मी न केवल यात्रीगण के बीच सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए मुस्तैद थे, बल्कि किसी भी अप्रत्याशित घटना को निपटने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे थे। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की सतर्कता ने यह सुनिश्चित किया कि स्टेशन परिसर में कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। इस तरह की व्यवस्था से यात्रियों की सुरक्षा और सुकून बनाए रखने में मदद मिली।
स्टेशन पर अफरातफरी
ट्रेन की बोगियों व प्लेटफॉर्म पर हजारों यात्रियों की भीड़ उमड़ देखने को मिली। लंबी दूरी की ट्रेनों के आगमन के समय प्लेटफॉर्म पर अफरा-ढतफरी का माहौल देखा गया। बोगियों में अंदर भीड़ थी। कई यात्री खड़े नजर आए। प्लेटफॉर्म पर यात्री परिवार व सामान के साथ परेशान नजर आए। रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा देने की कोशिश में जुटा रहा।
पूछताछ कर दी जा रही एंट्री: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सघन जांच की जा रही थी। यात्रियों को प्लेटफार्म तक जाने के लिए पहले अपनी ट्रेन और प्लेटफार्म नंबर बताना अनिवार्य कर दिया गया था। टिकट पर्यवेक्षक हर यात्री से उनकी यात्रा का विवरण पूछ रहे था साथ ही, उसी के अनुसार उन्हें एंट्री दी जा रही थी।