फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में भिड़ा टेंपो, हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Wed, 27 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह जीरो प्वाइंट से 13 किलोमीटर माइल स्टोन पर खड़े ट्रक में सब्जी ले जा रहा टेंपो जा भिड़ा। इससे एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान बच्चे और उसके पिता की मौत हो गई। अन्य तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इटावा जिले के भर्थना थाने के तलवार गांव निवासी उमेश का परिवार टेंपो में बैठकर नोएडा आ रहा था। टेंपो को उमेश ही चला रहा था। वह ओखला मंडी से रोजाना सब्जी ले जाता है। 
विज्ञापन


टेंपो में पुत्र गगन (5), पत्नी उर्वशी, पुत्री रामिया और परिवार की महिला बैठी थी। जैसे ही टेंपो दनकौर क्षेत्र में 13वें किमी पर पहुंचा। सामने ट्रक खड़ा था जिससे टेंपो जा टकराया। घायलों को पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान गगन और उमेश की मौत हो गई।  

खड़े ट्रक बन रहे हादसे का सबब
पहले भी यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में वाहनों की टक्कर पर हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में कई जानें जा चुकी हैं। इसके बावजूद भी अक्सर वाहन चालक सड़क किनारे ट्रक, कैंटर खड़े कर देते हैं। मंगलवार सुबह भी हादसा रास्ते में खड़े ट्रक के कारण हुआ। तेज रफ्तार टैंपो खड़े ट्रक में जा भिड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें