फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पुजारी को मिला धमकी भरा पत्र, लिखा- '50 हजार दो वरना तुम्हें और मंदिर दोनों को बम से उड़ा देंगे'

Fri, 30 Dec 2022 11:39 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुजारी जितेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को रात करीब 9.15 बजे मंदिर के मुख्य द्वार पर उन्हें एक पत्र मिला। जिसे उन्होंने 26 दिसंबर को रात करीब 10 बजे खोलकर पढ़ा। जिसमें एक फोन नंबर दिया गया था, उस नंबर पर 50 हजार रुपए भेजने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नबी करीम इलाके के आराम नगर स्थित महाकाली मंदिर के पुजारी को एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें एक फोन नंबर पर 50 हजार रुपए भेजने की कही। ऐसा नहीं करने पर मंदिर और पुजारी दोनों को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई। पुजारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुजारी जितेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को रात करीब 9.15 बजे मंदिर के मुख्य द्वार पर उन्हें एक पत्र मिला। जिसे उन्होंने 26 दिसंबर को रात करीब 10 बजे खोलकर पढ़ा। जिसमें एक फोन नंबर दिया गया था, उस नंबर पर 50 हजार रुपए भेजने की बात लिखी थी। आरोप है कि पैसे नहीं भेजने पर उसे और मंदिर को बम से उड़ाने की बात कही। 

वहीं, पुलिस ने इस मामले में छानबीन की तो नंबर नसीम आलम नाम के एक शख्स का पाया गया। उससे पूछताछ में सामने आया कि उसका ये नंबर अक्तूबर में चोरी हो गया था। जिसके बाद उसने दूसरा नंबर ले लिया। छानबीन में उसकी बात सही पाई गई। नसीम ने बताया कि वह पुजारी को नहीं जानता और उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उधर, पुलिस को आशंका है कि शायद किसी ने पुजारी के साथ शरारत की हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें