फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर-मौसम: 12 मई से बढ़ेगा पारा,  पार करेगा 43 डिग्री

Thu, 11 May 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 40.2 डिग्री रहा, यह मंगलवार से दो डिग्री नीचे है। हालांकि रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को भी गरजने वाले बादल विकसित होने, धूलभरी आंधी व कहीं-कहीं हल्की बारिश की भविष्यवाणी के साथ गर्मी से मामूली राहत के संकेत दिए हैं। हालांकि 12 मई से फिर तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और 16 मई तक पारा 43 डिग्री के ऊपर जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से थोड़ी राहत रही। गुरुग्राम, दिल्ली के पालम और आया नगर केंद्र पर को छोड़ दें तो बाकी सभी केंद्रों पर दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इस बीच दिल्ली के पूसा केंद्र पर 37.9 डिग्री और नोएडा में 38.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 33 से 63 फीसदी के बीच रही। वहीं, न्यूनतम तापमान ज्यादातर जगह सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। शाम को बादल चमके और कहीं-कहीं आंधी भी चली।      

यूपी और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बादल गरजने और तूफान के साथ हल्की बारिश होगी। इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम यूपी में झोकेदार हवा के साथ बादल गरजेंगे और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

पूर्वी यूपी में शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे दिन के तापमान में वृद्धि होगी और 16 मई तक पारा 43-44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर 28-29 डिग्री के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन


दिल्ली 10 मई का मौसम      
अधिकतम तापमान        40.2 डिग्री      
न्यूनतम तापमान        27.7 डिग्री      
11 मई को सूर्यास्त        7: 03 बजे      
12 मई को सूर्योदय        5:33 बजे   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें