फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का मौसम: कुछ दिन तक दिल्ली में 40°C के पार नहीं जाएगा पारा, कल से साफ रहेगा आसमान; पढ़ें पूर्वानुमान

Thu, 07 May 2026 01:17 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मई में आमतौर पर भीषण गर्मी होती है, लेकिन इस बार मौसम सुहावना है। पश्चिमी विक्षोभ से 12 मई तक तापमान 40 डिग्री नहीं पहुंचेगा। लू चलने की भी संभावना नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई के महीने में जहां आमतौर पर भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलता है, वहीं इस बार मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली में मई के मध्य तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं लू चलने की स्थिति भी नहीं बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के बदले मिजाज से 12 मई तक तापमान 40 डिग्री के पार नहीं जाएगा। हालांकि शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी, इससे सूरज की तपिश का अहसास जरूर होगा।

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत बनी हुई है। हालांकि अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को दिल्ली में धूप-छांव का खेल चलता रहा। बादलों की आवाजाही के कारण गर्मी ज्यादा महसूस नहीं हुई। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस बना रहा। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 7 मई को अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और शाम के समय बिजली चमकने का अनुमान जताया गया है। 8 मई से 12 मई तक आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, हालांकि इससे ज्यादा तपिश नहीं बढ़ेगी। तापमान 36 डिग्री से 40 डिग्री के बीच ही दर्ज होगा। 9 व 10 मई को मौसम गर्म और उमस भरा हो सकता है, 10 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। हालांकि इससे कुछ मौसम पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। 

संबंंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें