फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में युवक की बर्बर पिटाई: पैर टच पर 10-12 लोगों ने पीटा, फिर सड़क पर घसीटा, देखें वायरल वीडियो

Wed, 06 May 2026 10:29 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

तिगड़ी में मामूली विवाद पर सुहैल की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई हुई। हमलावरों ने रुपये और फोन लूटा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
युवक को पीटते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बर्बर घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के और लड़कियां मिलकर पीड़ित को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान सुहैल के रूप में हुई है, जो वेल्डिंग का काम करता है। पीड़ित के भाई आशु ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे देवली रोड पर सुंदर लाल अस्पताल के पास की है। आशु काम खत्म करके एक दुकान पर अपने सारे औजार अंदर रखने गया था। तभी वहां एक बाइक सवार से धक्का लगने या पैर टच होने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उस लड़के ने फोन करके अपने 10-12 साथियों को बुला लिया, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने सुहैल पर जानलेवा हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा। आरोप है कि पिटाई के बाद सुहैल बेहोश हो गया और हमलावरों ने उसकी जेब से 3-4 हजार रुपये नकद और एक कीमती स्मार्टफोन भी निकाल लिया। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में तिगड़ी पुलिस का रवैया बेहद उदासीन रहा। बुधवार सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी मिली तो वे सुबह 8 बजे थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने तुरंत कोई मदद नहीं की। परिजनों को खुद ही मदन मोहन मालवीय अस्पताल जाकर पीड़ित की एमएलसी करवानी पड़ी। वीडियो वायरल होने और वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद अब पुलिस हरकत में आई है और एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें