फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रफ्तार पकड़ने लगी सर्दी: 48 घंटे में सात डिग्री गिरा पारा, 11.6°C पहुंचा पारा, जानें पूर्वानुमान

Tue, 17 Nov 2026 10:43 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट की संभावना जताई है। विस्तार से पढ़ें पूरा पूर्वानुमान-
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ रही ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में पिछले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


तापमान में गिरावट के चलते दिल्लीवासियों ने स्वेटर और जैकेट पहनना शुरू कर दिया है। हालांकि, दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, दिल्ली के अनुसार, मंगलवार को उत्तर भारत में कोई पश्चिमी विक्षोभ या चक्रवात सक्रिय नहीं था।

सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहा, लेकिन बाद में आसमान साफ होने से धूप निकल आई। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे में इसमें 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि छठ पर्व पर रविवार को भोर के समय हल्की बौछारें पड़ी थीं। उस दिन न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद मौसम साफ होने और ठंडी हवाएं चलने से 48 घंटे में पारा करीब सात डिग्री नीचे आ गया।

23 नवंबर तक सुबह हल्का कोहरा छाने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में हल्का और कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक सुबह के समय ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, अगले 48 घंटे में ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें