राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस (पश्चिम) ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी युवक प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला थाना पुलिस के मुताबिक, राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ काफी समय से रह रही है। कुछ समय पहले प्रदीप कुमार नामक युवक उसे बहला फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया था। अनजान जगह पर आरोपी ने किशोरी के साथ जबरदस्ती की और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे किशोरी डर गई। बीते दो माह के भीतर आरोपी ने नाबालिग को डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया।
आखिरकार पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई जिस पर मंगलवार शाम को महिला थाना पुलिस (पश्चिम) में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक बुधवार को आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।