घर पर अकेली किशोरी को पाकर पड़ोस में रहने वाला युवक उसे पकड़कर अपने घर घसीट ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार वालों ने युवक के घर में शिकायत करनी चाही तो आरोपी और उसके दोस्त ने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे डाली।
महिला थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिवार के मुताबिक उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ की छात्रा है।
11 नवंबर को दिवाली होने की वजह से परिवार के सदस्य मिलने जुलने वालों में उपहार बांटने गए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। किशोरी को अकेला पाकर दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला राहुल घर में घुस आया।