दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर गुरुवार सुबह से ही सेवा प्रभावित रही। तकनीकी खराबी के कारण लोगों को आने-जाने में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े छह बजे से ही येलो लाइन पर तकनीकी गड़बड़ियां हो रही थी, जिसके कारण पीक टाइम में भारी भीड़ और अव्यवस्था से यात्री बेहाल रहे।
इसके बाद सुबह आठ बजे के करीब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जानकारी दी कि तकनीकि खराबी को ठीक कर लिया गया है और मेट्रो सेवा फिर से बहाल हो गई है।
हालांकि साढ़े दस बजे तक भी मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों ने 15 मिनट के अंतराल में ट्रेन मिलने की शिकायत की।