फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स ने सीखे साइबर सिक्योरिटी के गुर

Thu, 16 Jan 2014 12:40 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और इंडियन साइबर आर्मी के संयुक्त साइबर सुरक्षा अभियान की बुधवार को शुरुआत हुई। अभियान के तहत सिल्वर लाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हैकर्स आइडोल प्रतियोगिता का पहला चरण शुरू हुआ।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले चरण में साइबर सेफ एंड सिक्योर वर्कशॉप में साइबर एक्सपर्ट और इंडियन साइबर आर्मी सीईओ किसलय चौधरी ने शिक्षकों को ऑनलाइन सेफ्टी और साइबर सुरक्षा की नवीन जानकारियां से रूबरू कराया।

हैकर्स आइडोल प्रतियोगिता और वर्कशॉप का आयोजन नौ शहरों के 60 स्कूलों में किया जाएगा। वर्कशॉप में जानकारी देते हुए साइबर एक्सपर्ट किसलय चौधरी ने बताया कि देश में साइबर क्राइम अपराधों में पिछले तीन-चार सालों में उछाल आया है।
विज्ञापन


साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन सेफ्टी की जानकारी के अभाव लोगों धोखे का शिकार हो जाते हैं। पहले सत्र में उन्होंने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स और सॉफ्टवेयर बेस्ड एप्लीकेशन का युवाओं में भारी क्रेज है। इंटरनेट प्राइवेसी गाइडलाइन की जानकारी न होने से बच्चे और युवा धोखे का शिकार हो जाते हैं। प्राइवेसी पॉलिसी की जानकारी बेहद जरूरी है।

तीन बार फ्रेंड रिक्वेस्ट, मतलब खतरा
स्ट्रेटजी एंड प्रिवेंसन अगेंस्ड डिजिटल क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि तीन बार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना भी साइबर क्राइम में आता है। वहीं साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों को उनके आईपी एड्रेस से पकड़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों के चक्कर में ज्यादातर स्कूली बच्चे और युवा आ जाते हैं। इसलिए बच्चों के साथ दोस्ताना रवैया बनाए जाने की जरूरत है, जिससे वे अपनी हर बात बता सकें। उन्होंने लोकल क्राइम सेल में बेझिझक होकर शिकायत करने को प्रेरित किया।

एटीएम हो गुम तो ट्रांजक्शन कराए लॉक
एटीएम और क्रेडिट कार्ड के फ्रॉड दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अगर किसी का एटीएम या क्रेडिट कार्ड खो जाता है तो, लोग हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर कार्ड को लॉक करा देते हैं। इसके बावजूद धांधली की संभावना बच जाती है। कार्ड गुम हो जाने पर ट्रांजक्शन लॉक कराने से की धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।

आप भी जुड़ सकते हैं अभियान से
अगर आप अमर उजाला और इंडियन साइबर आर्मी के अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं या आप अपने साथ हुए किसी साइबर फ्राड एवं साइबर क्राइम की शिकायत करना चाहते हैं तो हमें cybersafety@icalab.com पर ई-मेल कर सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें