जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में शनिवार को शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर गंगा ढाबा से साबरमती ढाबा तक आतंक के विरोध में मार्च भी निकाला गया। खास बात यह है कि विरोध मार्च में किसी भी राजनीतिक दल या छात्रसंगठन से जुड़े कार्यकर्ता या सदस्य नहीं थे।
जेएनयू कैंपस में शनिवार शाम चार बजे गंगा ढाबा से साबरमती ढाबा तक आतंक के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। इस विरोध प्रदर्शन में किसी भी छात्र संगठनों को शामिल नहीं किया गया था। इस दौरान विरोध मार्च में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय, बंदे मातरम के नारे लगाए।
इसके बाद शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि भी दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलवामा में कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों संग देश को इंसाफ देने की मांग दोहराई।