शहर के कई स्कूलों में सोमवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी हुईं। स्कूलों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई।
केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-14 सहित शहर के करीब सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। महावीर इंटरनेशनल संस्था के सभी सातों स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया।
सेक्टर-17ए स्थित आरपीएस विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय सह-प्रचारक पवन जिंदल की पत्नी मीना जिंदल मौजूद रहीं।
केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों व बीएड छात्रों ने ‘बेटी बचाओ मुहीम’ में सहयोग देने की शपथ ली।
ब्लू वेल्स मॉडल स्कूल सेक्टर-4 में भी शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। द नॉर्थ कैंप यूनिवर्सिटी में भी समारोह का आयोजन किया गया। ब्ल्यू बेल्स स्कूल सेक्टर-10 में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई।
सेक्टर-22 स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया। शंाति निकेतन पब्लिक स्कूल टेकचंद नगर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष उर्मिला दहिया ने कहा कि हर किसी के जीवन में शिक्षक का महत्वपूर्ण स्थान होता है।