देश की राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक गुरु ने अपनी गरिमा को तार-तार कर दिया। सरकारी स्कूल के संस्कृत शिक्षक ने एक छात्र को ट्यूशन के बहाने अपने घर बुलाया और अश्लील हरकत की। इस वारदात का एक दूसरे छात्र ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।
वीडियो देखने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्कूल के बाहर जमा होकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक बालमुकुंद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, बुराड़ी के सरकारी स्कूल में संस्कृत शिक्षक बालमुकुंद ने कुछ दिन पहले एक छात्र को ट्यूशन के बहाने अपने घर बुलाया था। उसने छात्र से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। दूसरे छात्रों ने इस वारदात का वीडियो बना लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया।
इसके बाद धीरे-धीरे इलाके के लोगों को इस वारदात की जानकारी मिली। छात्र के परिजनों तक भी यह बात पहुंच गई। इससे गुस्साए पीड़ित छात्र के परिजन अन्य छात्रों के अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।