फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के CM मुफ्ती मोहम्मद सईद एम्स में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को अपने आवास पर बेचैनी की शिकायत होने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


79 वर्षीय मुफ्ती मोहम्मद सईद को सरकारी विमान से श्रीनगर से दिल्ली लाया गया, उन्हें अभी हल्का बुखार है लेकिन स्थिति पूरी तरह से स्थिर है।

एम्स के प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता के मुताबिक उन्हें दोपहर साढ़े बारह बजे अस्पताल के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मालूम नहीं पड़ी कि आखिर क्या है समस्या

डॉ. गुप्ता ने बताया कि बुखार की शिकायत केकारण उन्हें भर्ती किया गया। एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेडिसन विभाग के डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।

उपचार के बाद अब उनका बुखार कम है और हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी समस्या का कारण जानने के लिए कई परीक्षण किए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को बृहस्पतिवार को ही एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद अशरफ गनी के निरीक्षण में एक नियमित जांच के लिए एम्स आना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें