फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने लोहे के स्केल से की मासूम की पिटाई

Sun, 17 Aug 2014 01:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रताप विहार स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ने छह साल के बच्चे अक्षय कश्यप को शिक्षिका ने डंडों से बुरी तरह पीटा। अक्षय का कसूर यह था कि वे ड्राइंग नहीं बना पाया था।
विज्ञापन


अक्षय के परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर डंडे और लोहे के स्केल से पीटा है। विजयनगर पुलिस ने अज्ञात शिक्षिका के खिलाफ सिर्फ एनसीआर दर्ज कर खाना पूर्ति कर दी है।

अक्षय के पिता विजेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। अक्षय की बुआ सीमा ने बताया कि क्लास में ड्राइंग नहीं बना पाने से गुस्साई शिक्षिका ने पहले तो बच्चे को डंडे से पीटना शुरू किया।
विज्ञापन


डंडा टूट जाने पर उसकी पीठ और टांगों पर लोहे का स्केल बरसाया। क्लास में मौजूद बच्चों ने बताया कि शिक्षिका ने अक्षय के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा था।

सीमा ने बताया कि बाकी टीचरों ने रोकने की कोशिश भी की लेकिन शिक्षिका पीटती रही। रोता हुआ बच्चा जब घर पहुंचा तो शरीर पर चोटों के निशान देखकर वे सहम गए।

बच्चे को पहले पास के निजी अस्पताल ले गए। फिर बाद में प्राथमिक उपचार के बाद थाने में शिकायत की गई। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि बच्चे की पिटाई पर धारा 323 के तहत एनसीआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें