फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबड़ के पाइप से दूसरी कक्षा के छात्र को पीटा, सवाल का जवाब न देने पर की बेरहमी से पिटाई

Mon, 16 Sep 2019 08:55 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
शिक्षक ने दूसरी कक्षा के छात्र की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद में राजकीय स्कूल में अध्यापिका के एक सवाल का जवाब न देना दूसरी कक्षा के एक छात्र को भारी पड़ गया। मामला विगत शुक्रवार का है। नौ वर्षीय सन्नी सेक्टर-21डी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दूसरी कक्षा में हर रोज की तरह पढ़ाई करने पहुंचा था। 
विज्ञापन


इस दौरान अध्यापिका ने सन्नी से कोई सवाल पूछा। जिसका वह जबाव नहीं दे सका। गुस्साई अध्यापिका ने बच्चे की पिटाई पानी के पाइप से कर डाली। अध्यापिका की क्रूरता के कारण बच्चे का पूरा बदन नीला पड़ गया। परिजनों को जैसे ही मामले की भनक पड़ी। 

वह तुरंत बच्चे को बीके सिविल अस्पताल ले गए। परिजनों ने बच्चे का मेडिकल कराया है, हालांकि परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं दी है। एसजीएम नगर निवासी सोनू ने बताया कि वह सौंदर्य प्रसाधन का काम करता है। 
विज्ञापन


इसी वर्ष बच्चे सन्नी का दाखिला सेक्टर-21डी स्थित राजकीय स्कूल में कराया था। शुक्रवार को बच्चा स्कूल गया तो दोपहर करीब तीन बजे कक्षा अध्यापिका ने कुछ सवाल विद्यार्थियों से किए। सन्नी उन सवालों के जबाव नहीं दे पाया।
विज्ञापन

इस पर अध्यापिका को गुस्सा आ गया और बच्चे को पानी के पाइप से पीट दिया। सोनू ने बताया कि बेटा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को पूरे मामले के बारे में बताया। बच्चे के दाएं कंधे के जोड़ पर काफी सूजन थी। 

सीधा हाथ भी नीला पड़ चुका था। कमर पर भी नील पड़े थे। परिजन बच्चे को लेकर दोपहर करीब तीन बजे बीके सिविल अस्पताल पहुंचे थे।
सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. बिशनवती ने बच्चे का एमएलसी बना शरीर पर नील और हड्डी रोग विशेषज्ञ परामर्श व एक्स-रे जांच के लिए लिखा। 

सोनू का आरोप है कि सोमवार को जब वह सन्नी को लेकर स्कूल पहुंचा तो स्कूल में आरोपी अध्यापिका और प्रधानाचार्य ने मामले को यहीं रफा-दफा करने का दबाव बनाया। हालांकि परिजनों ने भी अभी तक कोई शिकायत नहीं की है।

मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से ही लगी है। बच्चा पढ़ने में कमजोर है तो भी उसे मारना और क्रूरता दिखाना बिल्कुल गलत है। मामला गंभीर है। उसकी जांच कराई जाएगी। - शशि अहलावत, मौलिक शिक्षा अधिकारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें