गुड़गांव से सटे सोहना के गांव खेड़ला के एक स्कूल शिक्षक ने कक्षा सात की चार छात्राओं की बुरी तरह पिटाई कर दी। इनमें से तीन की हालत ऐसी हो गई कि उनका सोहना के सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
पीड़ित छात्राओं ने शिक्षक पर उनके खिलाफ जाति-सूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने एक मुकदमा भी दर्ज किया है।
गांव खेड़ला के राजकीय स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा सातवीं की चार छात्राओं को संस्कृति पढ़ाने वाले शिक्षक सुरेंद्र कुमार शास्त्री ने बेरहमी से पीट दिया। इसके अलावा उनके अभिभावकों के खिलाफ शिक्षक पर जाति सूचक शब्द कहने का भी आरोप है।
अभिभावकों ने काटा बवाल
मामले के बाद स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक बेहद गुस्से में हैं। शनिवार को चार में से तीन छात्राओं का सोहना के सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया गया। एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह अपनी तीन सहेलियों के साथ स्कूल परिसर में दूसरी कक्षा में किसी काम से गई हुई थी।
वापस कक्षा में आने पर उक्त शिक्षक ने उनपर थप्पड़ व डंडों की बरसात कर दी। जिससे वह जख्मी हो गईं। एक पीड़ित छात्रा के पिता ने शिक्षक पर जाति सूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया है।
अभिभावकों ने बताया कि जब उन्होंने शिक्षक से छात्राओं की पिटाई का कारण पूछाता तो उसने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। जबकि आरोपी शिक्षक सुरेंद्र कुमार शास्त्री ने बताया कि जब वह कक्षा में गया, तो उक्त चारों छात्राएं कक्षा से गायब थीं।
मौका-ए-वारदात से भागा शिक्षक
भागे हुए शक्षिक को छात्राओं की मदद तलाशा गया। उन्होंने कक्षा में आने पर छात्राओं को थप्पड़ मारना तो स्वीकार कर लिया है, डंडे से पिटाई की बात से इनकार करते हैं। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से बातचीत नहीं हो सकी है।
जबकि सोहना थाना के एडीशनल प्रभारी एसआई धनेश कुमार ने बताया कि छात्राओं की पिटाई की शिकायत उन्हें मिल चुकी है। मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।