फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीनगर में गाली देने पर टैक्सी चालक ने की अधिवक्ता की हत्या, शव बागपत ले जाकर फेंका

Thu, 14 Mar 2019 09:28 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
वकील के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में नशे में गाली देने पर संतपुरा कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अजय मुद्गल की हत्या उनके परिचित टैक्सी ड्राइवर दीपक ने कर दी। उसने शव पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे बागपत क्षेत्र में फेंक दिया। 
विज्ञापन


अधिवक्ता तीन दिन पूर्व एक समारोह में शामिल होने गाजियाबाद गए थे। तब से वह गायब थे। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर केस खोल दिया।

मूलरूप से हापुड़ के गिरधरपुर निवासी वकील अजय मुद्गल मोदीनगर की संतपुरा कॉलोनी में रहते थे। वह मोदीनगर तहसील बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। 

अजय तीन दिन पूर्व परिचित अधिवक्ता अनिल चौधरी के साथ गाजियाबाद के लोहियानगर में एक कार्यक्रम में आए थे। लौटने के लिए अजय ने पुराने परिचित टैक्सी चालक दीपक निवासी हनुमानपुरी को बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में किसी बात पर दीपक का अजय से झगड़ा हो गया। इसके बाद नशे की हालत में टैक्सी चालक ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में लोनी इलाके में अजय के एटीएम कार्ड से दीपक ने 25 हजार रुपये भी निकाले। 

एसपी देहात नीरज सिंह जादौन ने बताया कि रास्ते में शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद दीपक ने अजय की हत्या कर दी थी। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें