चरणों में करना होगा स्विच
-छह माह में पांच फीसदी कारें, 10-10 फीसदी दोपहिया और तिपहिया वाहन
-नौ माह में 15 फीसदी कारें, 25 फीसदी दोपहिया जबकि 10 फीसदी तिपहिया वाहन
-एक साल में 50 फीसदी कारें, 25-25 फीसदी तिपहिया और चार पहिया वाहन
-दो साल में 75 फीसदी दोपहिया, 50-50 फीसदी तिपहिया और चार पहिया वाहन
-तीन साल में 100 फीसदी दोपहिया, 75-75 फीसदी तिपहिया व चौपहिया वाहन
-चार साल में सभी वाहनों को शत प्रतिशत ई वाहनों में बदलना होगा जरूरी
दोगुना से अधिक किराया नहीं वसूल सकेंगी कैब
-कैब, टैक्सी या बाइक की अधिक मांग होने पर दोगुना से अधिक किराया नहीं वसूला जा सकेगा
-बेड़े में 25 वाहन होने पर कंपनियों को लाइसेंस लेना होगा।
-चालक की रेटिंग 3.5 से कम होने पर दोबारा किए जाएंगे प्रशिक्षित
एकल उपयोग प्लास्टिक को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी
एकल उपयोग प्लास्टिकको लेकर दिल्ली सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। अब लोग 011-23815435 पर फोन कर इस विषय पर किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं। एक उपयोग प्लास्टिक से निपटने के लिए आठ जुलाई को 48 प्रवर्तन टीमों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार प्रदूषण के खिलाफ हर संभव कदम उठा रही है। ऐसे में एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को लेकर सरकार सतर्क है। एक जुलाई से पूरे देश में एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पहले चरण में 19 वस्तुओं को प्रतिबंध के दायरे में शामिल किया गया है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। एक तरफ जहां सरकार विकल्प को बढ़ावा देने के लिए तमाम कदम उठा रही है, वहीं दूसरी तरफ डीपीसीसी और राजस्व विभाग की ओर से इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रवर्तन दल का गठन किया गया है।