फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनएमआरसी एप पर मेट्रो टिकट के साथ टैक्सी-बाइक भी बुक होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा सफर का पूरा विकल्प, स्टेशन पर वाहनों के लिए होंगे निर्धारित स्थान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) अब स्टेशनों से गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा को भी बेहतर करने की तैयारी में है। इसके लिए निगम एप आधारित कार, ऑटो, बाइक और टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियों को अपने नेटवर्क से जोड़ने की योजना बना रहा है। इस संबंध में कैब कंपनियों के साथ बैठक भी हो चुकी है।
एनएमआरसी प्रस्तावित एप पर मेट्रो टिकट और कार्ड रिचार्ज के साथ एप आधारित टैक्सी, कार और बाइक बुकिंग की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। कैब कंपनियां चिह्नित रूट पर एक यात्री के लिए व्यक्तिगत सेवा के साथ साझा शटल की सुविधा भी दे सकेंगी। यात्रियों की आवाजाही का डेटा मिलने से एक ही रूट पर कई यात्रियों के लिए ऑटो या अन्य वाहन उपलब्ध कराना आसान होगा।
विज्ञापन

एनएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक एप से बुकिंग करने पर यात्री को वही किराया देना होगा जो संबंधित कंपनी सामान्य रूप से लेती है। वहीं स्टेशन के आसपास वाहनों के लिए चिह्नित स्थान उपलब्ध कराने से वाहन मिलने में लगने वाला इंतजार कम होगा। मेरठ मंडलायुक्त कार्यालय में 4 अगस्त को हुई बैठक में नोएडा और गाजियाबाद के मेट्रो स्टेशनों से लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर भी चर्चा हुई थी। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह के मुताबिक ऑटो, ई-रिक्शा, कैब, टैक्सी और बाइक जैसे परिवहन साधनों को एकीकृत कर यात्रियों को अधिक व्यवस्थित विकल्प देने पर काम किया जा रहा है।

-
एक्वा लाइन ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 94 हजार के करीब पहुंची सवारी
13 अगस्त को 93,887 यात्रियों ने किया सफर, एक्सपो मार्ट का आयोजन और 15 अगस्त की छुट्टी से बढ़ी संख्या, मार्च 2025 के औसत से करीब 40 हजार ज्यादा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो ने यात्री संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। बृहस्पतिवार 13 अगस्त को एनएमआरसी की एक्वा लाइन पर 93,887 यात्रियों ने सफर किया। यह अब तक एक दिन में दर्ज की गई सबसे अधिक यात्री संख्या है। इससे पहले एक्वा लाइन पर एक दिन में यात्रियों की संख्या आमतौर पर 70 से 71 हजार के आसपास रही थी। अधिकारियों के मुताबिक 15 अगस्त की छुट्टी के कारण बने लंबे वीकेंड और ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे आयोजन से भी यात्रियों की संख्या बढ़ी।

2019 में एक्वा लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद शुरुआती दौर में यात्री संख्या धीरे-धीरे बढ़ी। फरवरी 2020 तक प्रतिदिन औसतन 30 से 35 हजार यात्री सफर करने लगे थे। इसके बाद कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण मेट्रो सेवा बंद हो गई। सेवा दोबारा शुरू होने के बाद एनएमआरसी के सामने यात्रियों को फिर से मेट्रो से जोड़ने की चुनौती रही। हालांकि अब यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


मार्च 2025 में एक्वा लाइन पर प्रतिदिन यात्रियों की औसत संख्या करीब 54 हजार थी। इसके बाद इसमें लगातार वृद्धि हुई। एनएमआरसी के लिए 93,887 यात्रियों का आंकड़ा इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि यह मार्च 2025 के औसत से करीब 40 हजार अधिक है। बढ़ती यात्री संख्या से एक्वा लाइन के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सार्वजनिक परिवहन की बढ़ती मांग भी सामने आती है।

### लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर भी जोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें