फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये गायब लड़की की लाश नहीं...': अमरोहा में मिले शव के एक हाथ पर गुदा था टैटू... पुलिस को इन दो चीजों से हुआ शक

Thu, 15 Aug 2024 03:55 PM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के विजय विहार इलाके से अगवा की गई 16 साल की लड़की लाश यूपी के संभल से बरामद हुई। परिवार ने भी चेहरा देखकर उसकी पहचान कर ली। किसी ने गला दबाकर लड़की को मारने के बाद उसके हाथ-पैर बांधकर बोरे में लाश को गन्ने के खेत में ठिकाने लगाया था। 
विज्ञापन


परिवार ने बेटी को मरा हुआ समझ लिया, लेकिन दिल्ली पुलिस के अधिकारी लाश को दिल्ली से अगवा हुई लड़की की मानने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने अपनी पड़ताल जारी रखी। काफी प्रयास के बाद पुलिस की टीम आखिर लड़की तक पहुंच गई। पुलिस ने लड़की को चंडीगढ़ के पास पंचकुला, हरियाणा से सकुशल बरामद कर लिया।  

टैटू से पुलिस को हुआ शक मृतका के हाथ में गुदा था
संभल के रजपुरा में मिली लाश की तस्वीर देखते ही फौरन लड़की के पिता और बड़ी बहन ने उसकी पहचान कर ली। उनका कहना था कि फोटो उनकी गायब हुई बेटी का ही है। पहचान होने के बाद यूपी पुलिस के अधिकारियों ने जांच के लिए पहुंचे दिल्ली पुलिस अधिकारियों पर केस लेने का दबाव बनाया। 
विज्ञापन


उनका कहना था कि अब वह हत्या का मामला दर्ज कर आगे पड़ताल करें, लेकिन विजय विहार थाने से गई टीम ने जब लाश की बाकी डिटेल देखी तो उनको शक हुआ। लाश के एक हाथ पर टैटू गुदा हुआ था। लड़की के पिता से पूछने पर उन्होंने कहा कि उनकी बेटी टैटू गुदवाना चाहती थी। इसके अलावा जिस लड़की की यूपी पुलिस को लाश मिली थी वह आठ माह की गर्भवती थी। 
 

दूसरी ओर जो लड़की दिल्ली से गायब हुई थी वह अपनी नाक के राइट साइड में लोंग पहनती थी जबकि मृतका ने नाक में उल्टी ओर लोंग पहनी हुई थी। इस आधार पर पुलिस ने लाश को गायब लड़की की मानने से साफ इंकार कर दिया। इन सबके बावजूद परिजन लाश को अपनी बेटी का ही बताकर दिल्ली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। 

 

यूपी पुलिस को 27 जुलाई को लाश मिली थी, इस बीच 72 घंटे बाद ही पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करवा दिया था। मृतका की लाश एक बोरे में मिली थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह तथ्य साफ हुए। यूपी पुलिस ने सात अगस्त को परिवार व दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था। 

 

दिल्ली पुलिस के सामने अब यह सवाल था कि लाश यदि गायब लड़की की नहीं है तो गायब लड़की कहां गई। पुलिस ने अब गायब लड़की की तलाश शुरू की। परिवार ने एक लड़के पर शक जताया था। पुलिस ने उसकी सीडीआर निकलवाई। उसकी डिटेल से पुलिस को चंडीगढ़ का एक नंबर मिला। 

 
विज्ञापन

उस नंबर की सीडीआर निकलवाने पर 18  जुलाई से पुलिस को उसी नंबर से लिंक एक और नंबर मिला। पड़ताल में वह नंबर भी बाद में बंद हो गया। उसके आईएमईआई नंबर से जुड़ा एक और मोबाइल नंबर पुलिस को मिला जो पंचकुला, हरियाणा में चलता मिला। उसके आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम 12 अगस्त को लड़की तक पहुंच गई और उसे बरामद कर लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें