नई दिल्ली।
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी दर्शकों के बीच बैठकर मैच का आनंद लिया। स्टेडियम में युवाओं का उत्साह और ऊर्जा देखते ही बन रही थी। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बावजूद पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड चेज करते हुए मैच अपने नाम कर लिया, जिससे दर्शकों में अंत तक रोमांच बना रहा। एलजी संधू ने मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना होती है। उन्होंने स्टेडियम में मौजूद युवाओं के जोश को खेल की असली ताकत बताया। साथ ही दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए सराहना की।
इस दौरान एलजी ने बच्चों और युवाओं के साथ सेल्फी ली, उनसे बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे स्टेडियम में खेल के साथ उमंग और जोश का माहौल देखने को मिला, जिसने इस मुकाबले को यादगार बना दिया।