फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र पढ़कर तांत्रिक ने घोंप दिया त्रिशूल

विज्ञापन
विज्ञापन
16 मार्च को परिवार के लोग किरनपाल को तांत्रिक के पास ले गए। वहां तांत्रिक ने इलाज के नाम पर पीड़ित पेट में तेजी से त्रिशूल मार दिया। घायल हो जाने पर तांत्रिक ने किरनपाल को खेतों की ओर फेंक दिया, जिससे वो वहां पड़ा तड़पता रहा।
विज्ञापन


वहां उपचार कराने आए किसी अन्य व्यक्ति ने उसको देखकर सूचना उसके परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने घायल को बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित के भाई राजकुमार ने मामले की सूचना रबुपुरा पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

त्रिशूल घोंपकर तांत्रिक फरार

ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा क्षेत्र के नंगला हुकमसिंह गांव में तंत्रमंत्र के चक्कर में पड़कर इलाज कराने वाला एक व्यक्ति तांत्रिक के त्रिशूल के प्रहार से घायल हो गया। उसको बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तांत्रिक फरार हो गया है।

पुलिस ने बताया कि रबूपुरा थाना क्षेत्र के नंगला कंचन निवासी किरनपाल पुत्र रामप्रसाद गांव में रहता है। उसको डॉक्टरों से इलाज कराने पर आराम नहीं मिला। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने किरनपाल को गांव नंगला हुकमसिंह के रहने वाले तांत्रिक दीपा भगत से इलाज कराने की सलाह दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें