फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के बाथरूम में IAS की बेटी के साथ गंदी हरकत

Fri, 29 May 2015 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में भारत सरकार के आयूष मंत्रालय में तैनात एक आईएएस की 20 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दरअसल, युवती ट्रेन के बाथरूम में गई थी। इस बीच कैटरिंग स्टाफ का एक युवक जबरन बाथरूम में दाखिल हो गया। उसने युवती के
साथ छेड़छाड़ की और जबरन उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह रेलवे हेल्पलाइन पर एक मैसेज आया। जिसमें पीड़िता ने भुवनेश्वर राजधानी में उसके साथ कैटरिंग स्टॉफ द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत की थी।

दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुसा युवक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूलत: भुवनेश्वर की 20 वर्षीय पीड़िता का पिता आयूष मंत्रालय में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह अपनी मां के साथ भुवनेश्वर राजधानी के एसी 2 कोच में सवार होकर दिल्ली आ रही थी। सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन टूंडला स्टेशन से निकली। करीब पौने दस बजे वह बाथरूम गई। आरोपी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया।

जैसे ही उसने दरवाजा खोला, वह जबरदस्ती दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुस गया। उसके बाद अंदर से दरवाजे को बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने तब तक उसे नहीं छोड़ा, जब तक पीड़िता ने उसे अपना मोबाइल नंबर नहीं दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

बाथरूम से निकलने के बाद पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई। उसके बाद उन लोगों ने रेलवे हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की। इस सूचना के मिलते ही नादर्न रेलवे के जेनरल मैनेजर ए के पूठिया ने सुरक्षा अधिकारियों को तत्काल मामले की त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

ट्रेन के दोपहर 12 बजकर दस मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचते ही नई दिल्ली आरपीएफ की टीम ने आरोपी कैटरिंग स्टाफ धर्मानंद मंडल को दबोच लिया। बाद में आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

नई दिल्ली जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ जबरदस्ती रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें