फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टॉम से लीजिए मेट्रो के टिकट, 37 स्टेशनों पर टोकन खिड़की बंद 

Fri, 30 Sep 2016 12:12 AM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
metro - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी मेट्रो अब अपने परिचालन में बदलाव की ओर बढ़ रही है। शुरुआत हुई मेट्रो को टिकट काउंटर फ्री बनाने से। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने 37 मेट्रो स्टेशनों के साथ इसकी पहल कर दी है।
विज्ञापन


यहां पर काउंटर की जगह आपको टिकट ऑपरेटिंग मशीन (टॉम) से टोकन लेना होगा। सिर्फ इमरजेंसी की स्थिति में इन स्टेशनों से अभी ग्राहक सेवा केंद्र से टिकट ले सकते हैं। 

दरअसल मेट्रो ऑटोमैटिक व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है। वह मैनुअल हो रहे कामों को मशीन पर शिफ्ट कर रही है। मेट्रो फेज तीन में शुरू से ही सभी स्टेशनों पर टॉम लगेंगे।
विज्ञापन

काउंटर फ्री बनाने की दिशा में DMRC ने शुरू किया काम

दिल्ली मेट्रो - फोटो : प्िपि्
वहीं फेज तीन का परिचालन शुरू होने से पहले फेज एक और दो में सभी स्टेशनों से इसे चालू करनेे की कवायद जारी है। इसके लिए 500 टॉम की जरूरत पड़ेगी। इसमें से फिलहाल 150 टॉम चालू है।  

डीएमआरसी इसके लिए फेज एक और दो में चालू 160 स्टेशनों को ए से ई तक पांच कैटेगरी में बांटा है। इसे टोकन बिक्री की संख्या के आधार पर बांटा गया है। ए में सबसे ज्यादा यानी 10 हजार से ज्यादा टोकन बिक्री वाले स्टेशन हैं जबकि ई कैटेगरी में सबसे कम एक हजार से कम टोकन बिक्री वाले स्टेशन हैं। 

अभी तक मेट्रो ने ई और डी कैटेगरी यानी जहां पर 0 से लेकर अधिकतम 2000 तक टोकन बिक्री है वहां पर टिकट काउंटर बंद कर दिए हैं। यहां टिकट ऑपरेटिंग मशीन से या फिर इमरजेंसी में ग्राहक सेवा केंद्र से टोकन मिलता है। 
विज्ञापन

37 स्टेशन जहां बंद हुए टिकट काउंटर

दिल्ली मेट्रो - फोटो : रपििप
37 स्टेशन जहां बंद हुए टिकट काउंटर
कैलाश कॉलोनी, बाराखंभा, जनकपुरी ईस्ट, पटेल नगर, झंडेवालान, रेसकोर्स, उद्योग भवन, जोरबाग, समयपुरी बादली, केंद्रीय सचिवालय, शिवाजी स्टेडियम, धौलाकुआं, दिल्ली एयरोसिटी, आईजीआई एयरपोर्ट, द्वारका सेक्टर-21, यमुना बैंक, द्वारका सेक्टर-13, मयूर विहार एक्सटेंशन, द्वारका सेक्टर-12 व 11, घिटोरनी सुल्तानपुर, सिविल लाइन, खान मार्केट, जंगपुरा, विधानसभा, पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क, पश्चिमी विहार वेस्ट, द्वारका सेक्टर-14, सूरजमल स्टेडियम, कीर्ति नगर, राजधानी पार्क।

टॉम लगाने के पांच कैटेगरी 
कैटेगरी        टोकन बिक्री            स्टेशन संख्या 
ए            10,000 से ज्यादा         26
बी            5 से 10 हजार            36    
सी            2  से 5 हजार             55
डी            1 से 2 हजार              29
ई              1000 तक               06

फैक्ट फाइल: 
160 मेट्रो स्टेशन पर परिचालन चालू है। 
37 मेट्रो स्टेशन को टिकट काउंटर खत्म किया। 
05 कैटेगरी में स्टेशनों को बाटा गया है। 
500 टिकट ऑपरेटिंग मशीन चाहिए। 
150 से ज्यादा टॉम को चालू किया जा चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें