फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बचकानी शर्त को पूरा करने पेट्रोल टैंकर पर चढ़ा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

Tue, 07 Mar 2017 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास बने यार्ड में खड़े तेल के टैंकर में चढ़कर झाकने के दौरान करेंट के चापेट से मौत मामले में मोहम्मद अयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़े युवक की ओएचई तार की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक शर्त लगाने के बाद ट्रेन टैंकर पर पेट्रोल देखने चढ़ गया था।
विज्ञापन


ये भी कहा जा रहा है कि युवक सेल्फी लेने पेट्रोल ट्रेन टैंकर पर चढ़ा था। हालांकि पुलिस अधिकारी सेल्फी लेने की बात से इनकार कर रहे हैं। युवक का मोबाइल अस्पताल में उसके जैकेट से बरामद किया गया जो बिना कैमरे का है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

रेलवे पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोहम्मद अयूब (19) पुत्र जमाल गली राजान, फराशखाना पुरानी दिल्ली में परिवार के साथ रहता था और ग्रेजुएशन कर रहा था।
विज्ञापन

चचेरी बहन को निजामुद्दीन स्थित ससुराल लेने गया था

मोहम्मद अयूब - फोटो : अमर उजाला
उसके घर में शादी थी। अयूब अपने चचेरे भाई मो. इजराइल व समीर के साथ गत शुक्रवार को चचेरी बहन को निजामुद्दीन स्थित ससुराल लेने गया था। शुक्रवार शाम को ये घूमते-घूमते हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन चले गए। यहां से यार्ड की तरफ बढ़ गए। यार्ड में पेट्रोल ट्रेन खड़ी हुई थी।

टैंकर पर सीढ़ियां भी लगी होती हैं। इस दौरान इनमें शर्त लग गई कि टैंकर पर चढ़कर ये पहले कौन देखेगा कि टैंकर में पेट्रोल है या डीजल। शर्त लगाकर अयूब सीढ़ियों से टैंकर पर चढ़ गया।

जब वह ऊपरी वाली सीढ़ी पर चढ़कर खड़ा हुआ तो वह ट्रेन के ऊपर लगे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और तार से चिपक गया। उसके चचेरे भाइयों ने चिल्लाकर उसे खड़े होने से रोकने की असफल कोशिश की थी। हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस मामला दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें