रामजस कॉलेज में देश विरोधी नारेबाजी करने वालों के खिलाफ शिकायत पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) पेश करने का निर्देश दिया है। मामला नार्थ कैंपस के रामजस कॉलेज में 21 फरवरी को नारेबाजी विवाद से जुड़ा है।
तीस हजारी कोर्ट स्थित महानगर दंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा ने मॉरिस नगर थाना पुलिस को विवेक गर्ग की शिकायत पर एटीआर पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 मार्च की तारीख तय की है।
अदालत के समक्ष शिकायतकर्ता विवेक गर्ग ने घटना का वीडियो पेश किया। कोर्ट ने वीडियो के बारे में पूछा कि इसे किसने शूट किया है। खुद उसने या किसी और ने। आजकल डिजिटल जमाना है और वीडियो के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।