फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाईवे के किनारे लें गोल्फ कोर्स का मजा

Tue, 19 Aug 2014 08:19 AM IST
अंकुश विश्नोई /अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
अब गाजियाबाद के लोगों को गोल्फ खेलने के लिए नोएडा या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। जीडीए इंदिरापुरम में पांच एकड़ जमीन पर सितंबर माह से इसका निर्माण शुरू कराने जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, हिंडन के किनारे सिद्धार्थ विहार योजना के लिए आवास विकास परिषद बंधा बना रहा है। बंधे के दूसरी ओर निकली जमीन पर जीडीए पार्क का निर्माण कर रहा है। इसी पार्क में गोल्फ कोर्स बनाने की योजना है।

नोएडा के गोल्फ कोर्स की तर्ज पर इंदिरापुरम की ग्रीन बेल्ट पर गोल्फ कोर्स का निर्माण किया जाएगा। जीडीए के उद्यान प्रभारी एसपी सिसोदिया ने बताया कि गोल्फ कोर्स के साथ ही अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए हाईवे पार्क में जीडीए सुविधाएं मुहैया कराएगा।
विज्ञापन


बैडमिंटन, बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण भी कराएगा। पार्क में पिकनिक स्पॉट, वॉकिंग रैंप और म्युजिकल फाउंटेन भी मौजूद होगा। हाईवे पार्क के जरिए जीडीए एनएच-24 के किनारे सबसे बड़ी ग्रीन बेल्ट विकसित करेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें