फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक्साइज ड्यूटी वापस ले लीजिए मोदी जी, स्वर्णकार जिंदगीभर दुआ देंगे’

Fri, 18 Mar 2016 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बजट में ज्वेलरी पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाने का विरोध किया है। केजरीवाल ने कहा कि देश का ज्वेलरी उद्योग दुनिया में मशहूर है, इन्हें बढ़ावा देना चाहिए। एक्साइज ड्यूटी लगाकर गला नहीं घोंटना चाहिए। ये स्वर्णकार मेक इन इंडिया के नारे को बुलंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने लिखा है, ऐसा लगता है कि ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाना केंद्र सरकार की गलती है, क्येांकि इससे सरकार का राजस्व नहीं बढ़ेगा, बल्कि भ्रष्टाचार बढ़ेगा।

केंद्र सरकार गलती मान ले और एक्साइज ड्यूटी वापस ले ले। इससे सभी स्वर्णकारों का आप पर भरोसा बढ़ेगा और ये लोग जिंदगी भर आपको दुआएं देंगे।
विज्ञापन

शांतिपूर्वक व्यवसाय करने वाले स्वर्णकार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया है कि स्वर्णकार इस एक फीसदी एक्साइज से दुखी हैं। शांतिपूर्वक व्यवसाय करने वाले स्वर्णकार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

यूपीए सरकार ने 2012 में इसी तरह की एक्साइज ड्यूटी लगाने की कोशिश की थी, तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते आपने विरोध किया था। 22 दिन बाद तत्कालीन वित्तमंत्री ने एक्साइज ड्यूटी वापस ली थी।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को स्वर्णकार एसोसिएशन अरविंद केजरीवाल से मिले थे। जिन्हें केजरीवाल ने पीएम को पत्र लिखने और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री से इसी तरह का पत्र लिखने की बात करने का आश्वासन दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें