फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के मौलाना साद का दावा, कहा- डॉक्टर की सलाह पर हूं सेल्फ क्वारंटीन पर

Thu, 02 Apr 2020 10:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-मामला दर्ज होते ही मौलाना साद ने लिया यू-टर्न
-नया ऑडियो जारी कर अपने समर्थकों और मुसलमानों से कहा कि सरकारी आदेश को मानें और अपने-अपने घरों में ही रहें
विज्ञापन
निजामुद्दीन इलाके से जांच के लिए जाते लोग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजामुद्दीन स्थित मरकज में भीड़ जुटाने के आरोपी मौलाना मोहम्मद साद ने मुदकमा दर्ज होते ही यू-टर्न ले लिया है। पहले जारी एक ऑडियो में मौलाना बीमारी से कुछ नहीं बिगड़ने की बात और मस्जिदों में ही जाकर नमाज पढ़ने की बात कर रहे थे, लेकिन अब नए जारी किए गए ऑडियो में मौलाना अपने समर्थकों और मुसलमानों से सरकारी आदेश का पालन कर भीड़ इकट्ठा नहीं करने की अपील कर रहे हैं। मरकज में आए लोगों से यह भी अपील की है कि वे अपने-अपने जिले के अधिकारियों और डॉक्टर के पास जाकर उनका सहयोग करें। 

विज्ञापन


नए ऑडियो में मौलाना साद ने दिल्ली में ही होने और सेल्फ क्वारंटीन होने का दावा किया है। साद ने कहा कि वह डॉक्टरों की सलाह पर क्वारंटीन हैं। मौलाना ने कहा कि वह जमात के सभी सदस्यों से अपील करते हैं कि जो जहां हो वह सरकारी आदेश और कानून का पालन करे। मस्जिदों में न जाएं, कहीं भी भीड़ एकत्रित न करें। दूसरी ओर मौलाना साद के वकील ने कहा है कि वह पुलिस अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

वकील ने दावा किया है कि मौलाना ने जमात के सभी लोगों से कहा है कि वह अस्पताल जाकर अपने-अपने टेस्ट कराएं। ऐसा करने से न सिर्फ वह खुद सुरक्षित रहेंगे बल्कि दूसरे लोग भी सुरक्षित रहेंगे। वकील की ओर से दावा किया गया कि सभी अधिकारियों को पूरा सहयोग किया जा रहा है। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। पुलिस किसी भी जमाती से पूछताछ कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें