फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आईएस के नेटवर्क को फैला रहा था आतंकी सैय्यद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार आतंकी मोहसिन इब्राहिम सैय्यद हरियाणा व यूपी में आईएस के नेटवर्क को फैला रहा था। वह रोहतक और सोनीपत में काफी दिन ठहरा था। सूत्रों के अनुसार हरियाणा में आईएस का नेटवर्क कई जगहों पर है।
विज्ञापन


पुलिस इन जगहों पर छापेमारी कर रही है। सैय्यद से पूछताछ में बताया कि वह चेन्नई से सीरिया जाने वाला था। ये अभी तक भारत में आईएस के जितने भी आतंकी पकड़े गए हैं उनकेसंपर्क में था।

महाराष्ट्र का एक युवक करीब डेढ़ महीने पहले सीरिया जा चुका है। सैय्यद सीरिया में बैठे आईएस हैंडलर साफी अरमार उर्फ यूसूफ और मुंबई से सीरिया गए युवक से संपर्क में था।
विज्ञापन

Trending Videos

सीरिया के पासपोर्ट बन गए थे और सभी तैयारियां हो गई थीं

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब डेढ़-दो महीने पहले मुंबई केचार युवक सीरिया जाने वाले थे। इनमें मोहसिन इब्राहिम सैय्यद भी था। इन युवकों के सीरिया के पासपोर्ट बन गए थे और सभी तैयारियां हो गई थीं।

इस दौरान महाराष्ट्र एटीएस को इसकी भनक लग गई। महाराष्ट्र एटीएस ने चेन्नई एयरपोर्ट से आईएस के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया था।

एक संदिग्ध आतंकी अफगानिस्तान होकर सीरिया जाने में कामयाब हो गया था, जबकि मोहसिन इब्राहिम फरार हो गया था। इस दौरान मोहसिन हरियाणा में आ गया। यहां रोहतक और पानीपत आदि जगहों पर रहा। कुछ समय यूपी में भी रहा।
विज्ञापन

हरियाणा में इसने कुछ लोगों से संपर्क किया था

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हरियाणा में रहने के दौरान इसने कुछ लोगों से संपर्क किया था। यहीं पर सीरिया जा चुके मुंबई के युवक ने इससे संपर्क किया था।

मुंबई के युवक ने उसे आईएस के भारत में आतंकी बने अन्य लोगों को संपर्क करने के लिए कहा। उसने सभी के लिए पैसे देने के लिए भी कहा।

सीरिया में बैठे मुंबई के युवक के इशारे पर ही यह उत्तराखंड मोड्यूल के मास्टरमाइंड अखलाकुर्र रहमान को दो बार पैसे देने गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि इसने हरियाणा व यूपी में किन-किन लोगों से संपर्क किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें