फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनिंदा मेडिकल स्टोर पर भी मिलेगी टेमी फ्लू

Sun, 06 Dec 2015 09:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए कमर कस ली है। सरकारी जिला अस्पताल के साथ ही निजी क्षेत्र के चयनित मेडिकल स्टोर पर भी टेमी फ्लू उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


शहर में सात मेडिकल स्टोर से टेमी फ्लू हासिल की जा सकती है। किस दुकान पर कितनी दवा है, इसका भी रिकॉर्ड रखा जा रहा है।

डीआई विवेक कुमार ने बताया कि दवा की काला बाजारी न हो इसके लिए सभी दुकानों पर उपलब्ध दवाइयों का हिसाब किताब रखा जाएगा।

प्रत्येक पंद्रह दिन पर मेडिकल स्टोर को कितनी दवाइयां दी गई और उसमें से कितनी खपत हुई। दवाइयां किन मरीजों को दी गई और उसका कहां इलाज चल रहा है। इसका पूरा रिकॉर्ड मेडिकल स्टोर को रखना होगा।

डीएमओ डा. जीके मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल में यह दवाई नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। शहर की दुकानों पर इसे एमआरपी प्राइज से खरीदा जा सकेगा। एमआरपी प्राइज से ज्यादा रेट कोई भी दुकानदार नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन


डीआई विवेक कुमार ने बताया कि जब तक किसी के पास डॉक्टर की पर्ची न हो, तब तक किसी भी व्यक्ति को टेमी फ्लू नहीं दी जाएगी। स्टोर संचालक दवाई देते वक्त मरीज के नाम के साथ ही दवा लिखने वाले डॉक्टर का नाम और पता भी अपने यहां एंट्री करेगा।

इन जगहों पर निजी दुकानों से मिल सकेगी दवाई
यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी, यशोदा अस्पताल नेहरू नगर, मेरठ रोड सिप्ला लिमिटेड थोक विक्रेता, नई बस्ती स्थित लाइफ लाइन डिस्ट्रिब्यूटर और मेडीवेज एजेंसी थोक विक्रेता, अंबेडकर रोड पारसनाथ थोक विक्रेता और मरेठ रोड स्थित मेट्रो हेल्थ केयर दवाइयों के थोक विक्रेता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें