फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OLX पर कुछ भी खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी नॉर्थ पुलिस ने डीयू से ग्रेजुएशन कर रहे दो छात्रों को ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी ओएलएक्स पर कीमती फोन दिखाकर पीड़ितों को चाइनीज फोन थमाकर ठगी को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कीमती मोबाइल फोन और दो चाइनीज फोन बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल फोर्ड फिगो कार जब्त कर ली है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को सचिन यादव ने रोहिणी नॉर्थ थाने में ठगी की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि दो युवकों ने ओएलएक्स पर सैमसंग कंपनी के कीमती मोबाइल फोन बेचने का विज्ञापन दिया।
विज्ञापन


जब वह फोन खरीदने के लिए पहुंचा तो युवकों ने असली फोन दिखाकर उनसे साढ़े 22 हजार रुपये ले लिए और उसे बातों में उलझाकर बॉक्स में चाइनीज फोन पैक कर दे दिया। इसके बाद फोर्ड फिगो कार से फरार हो गए।

ये था ठगी का असली तरीका

पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार नंबर के जरिये पुलिस ने शुक्रवार को रोहिणी सेक्टर एक  निवासी हरप्रीत सिंह (21) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से सोनी मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

पुलिस ने हरप्रीत की निशानदेही पर उसके सहयोगी रोहिणी सेक्टर तीन निवासी साहिल (21) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को सैमसंग का मोबाइल फोन मिल गया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली। इनके पास से दो चाइनीज मोबाइल भी मिले।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इसी तरह से उन लोगों ने गत 25 अगस्त को मुस्तफाबाद निवासी मोहसिन खोखर से ठगी की थी।

उन लोगों के मुताबिक पीड़ितों के आने के बाद वह उन्हें असली फोन दिखाता है और फिर फोन से फोटो डिलीट करने की बात कहकर चाइनीज मोबाइल को डब्बे में डालकर उसे दे देता है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी डीयू में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये ड्रामा रचकर लूट लिए 19 लाख

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट के ड्राइवर कारे राय ने 19 लाख रुपये हड़पने के लिए साथी जोगेंद्र चौधरी के साथ लूट का ड्रामा रच डाला। पुलिस को यकीन दिलाने के लिए आरोपी ने आंखों में मिर्ची का पाउडर भी डाल लिया, उसकी चालाकी पुलिस के सामने ज्यादा देर तक नहीं चली।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 लाख रुपये बरामद कर लिए। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने कर्ज उतारने के लिए यह कहानी बनाई थी।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे कारे राय नाम के शख्स ने सूचना दी कि आश्रम फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो बदमाश आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर उससे 19 लाख रुपये व मोबाइल लूट ले गए।

पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। कारे ने बताया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां काम करता है। मालिक ने उसे 19 लाख रुपये महारानी बाग में पहुंचाने के लिए दिए थे। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर कारे ने सारी सच्चाई उगल दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें