उड़ीसा में एक चैनल को ऑनएयर कराने के नाम पर कथित लाइसेंस धारक आरोपी ने एक करोड़ दस लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने कंपनी बंद कर उसी स्थान पर दूसरे नाम से केबल ऑपरेटिंग कंपनी खोल ली।
चैनल ने इस मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी कंपनी के चेयरमैन को दिल्ली से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-4 में एक चैनल का ऑफिस है। थाना सेक्टर-20 में शिकायत में चैनल के लीगल एडवाइजर महेश कुमार ने बताया कि प्रबंधन को उड़ीसा में भी चैनल ऑन एयर करना था।
लक्ष्मी नगर निवासी आरोपी राजकुमार मिश्रा ने चैनल प्रबंधन से संपर्क किया। उसका गोल मार्केट कनॉट प्लेस में एसीएमई डिजिटल प्राइवेट लि. नाम से ऑफिस था।