फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध से बनी मिठाई खानों वालों जरा संभलकर

Mon, 24 Nov 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में दिवाली के करीब शहर की एनआईटी और जवाहर कॉलोनी में घटिया मिठाइयां बेची गईं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भरे गए 16 नमूनों में तीन मिठाइयां फेल हो गईं। खाद्य सुरक्षा विभाग इन मिठाइयों के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


त्योहार के करीब मांग बढ़ने पर नकली और घटिया दुग्ध उत्पाद का इस्तेमाल कर मिठाइयां बनाई जाती हैं। सेहत के लिए नुकसानदेह इन मिठाइयों की बिक्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग अंकुश लगाता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि शहर में बारह दुकानों से दूध-खोये से बनी मिठाइयों के 16 नमूने भरे गए थे।

पंचकूला स्थित एफएसएल से आई रिपोर्ट में तीन नमूने फेल पाए गए हैं। यह नमूने जवाहर कॉलोनी और एनआईटी स्थित मिठाई की दुकानों के हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर इन दुकानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें