दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल शुक्रवार से राजघाट से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अनशन से प्रेरणा लेकर उन्होंने दृढ़ संकल्प लिया है कि कल से मैं अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूंगी।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि जब तक आप देश की बेटी बचाने के सही उपाय देश के सामने नहीं रखेंगे वह पूर्ण अनशन पर रहेंगी। उन्होंने पत्र में सवाल उठाया है कि जब तक व्यवस्था परिवर्तन नहीं होगा, जब तक बलात्कारियों केखिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं होगी, तब तक कैसे बदलाव होगा?
कठुआ, उन्नाव और निर्भया कांड होंगे और हम सब मूर्क दर्शक बनके देखेंगे। उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री उचित कदम उठाऐंगे।