फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय तारीख पर रिलीज होगी नानक शाह फकीर, HC ने रोक लगाने से किया इनकार

Fri, 13 Apr 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
nanak shah fakeer
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने गुरु नानक देव जी पर आधारित हिंदी पंजाबी फिल्म नानक शाह फकीर के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन


याचिका दायर कर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई थी जबकि सुप्रीम कोर्ट पंजाब के अतिरिक्त पूरे देश में फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति पहले ही प्रदान कर चुका है।  

कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति गीता मित्तल की खंडपीठ ने कहा इस बात पर विश्वास नहीं होता है कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) को इतने साल तक फिल्म के निर्माण की जानकारी नहीं थी जबकि यह फिल्म 2015 से बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

nanak shah fakeer
हाईकोर्ट ने डीएसजीएमसी की याचिका पर हालांकि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया लेकिन केंद्र सरकार, केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड व फिल्म निर्माता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई के लिये 22 मई की तारीख तय की गई है।

याची के वकील जयंत सूद ने कहा कि यह फिल्म कल रिलीज होनी है और इस पर फौरन रोक लगनी चाहिये क्योंकि इस फिल्म में गुरु नानक देव जी व उनके परिजनों के जीवन को फिल्माया गया जो सिख धर्म के नियमों के मुताबिक प्रतिबंधित है।

कोर्ट ने कहा अन्य पक्षों का जवाब आने दीजिये उसके बाद देखा जायेगा। एक पक्ष को सुनकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई जा सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें