फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Maliwal: डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की अपील, 'सरकारें साथ आएं, बेटियों को बचाएं'

Tue, 30 Aug 2022 01:51 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली का नाम खराब होने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। 8 महीने की बच्ची से लेकर 90 साल की महिला तक दिल्ली में रेप हुआ। डीसीडब्ल्यू हर महिला को सुरक्षित महसूस करवाने के लिए के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है। लेकिन यह काफी नहीं है।
विज्ञापन
swati maliwal - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की और कहा कि दिल्ली का नाम खराब होने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन


डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट में बताया, एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध 41 फीसदी और बच्चों के खिलाफ अपराध 32 फीसदी बढ़े. यह गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर पार्टी और सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।



उन्होंने कहा कि दिल्ली का नाम खराब होने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। 8 महीने की बच्ची से लेकर 90 साल की महिला तक दिल्ली में रेप हुआ। दिल्ली महिला आयोग हर महिला को सुरक्षित महसूस करवाने के लिए के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है। लेकिन यह काफी नहीं है। सभी सरकारों को एक साथ आना चाहिए, बेटियों को बचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें