फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी से स्वाति मालिवाल की शिकायत, आप विधायकों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप 

Wed, 20 Jul 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के मसले पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेताओं ने दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल को कठघरे में खड़ा किया है। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक ओपी शर्मा और नेता विवेक गर्ग ने उपराज्यपाल को पत्र लिख कर स्वाति की शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उपराज्यपाल को लिखे पत्र में भाजपा नेताओं ने संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन

मोहनिया के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद नहीं की कार्रवाई

नजीब जंग
उन्होंने कहा कि मोहनिया के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज होने के बावजूद स्वाति ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि स्वाति संवैधानिक पद पर हैं। इस कारण वे किसी के साथ भेदभाव नहीं कर सकतीं। 

दिनेश मोहनिया पर लगे गंभीर आरोपों के बावजूद दिल्ली महिला आयोग ने अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इतना ही नहीं, उन्होंने उस मामले का कोई संज्ञान भी नहीं लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें