फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के नाराज कार्यकर्ता बनेंगे स्वराज इंडिया की रीढ़, असंतुष्टों पर नजर

Tue, 04 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योगेंद्र यादव के स्वराज इंडिया की पहली कोशिश दिल्ली के सभी वार्डों में अपना मजबूत जनाधार तैयार करने की है। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि आम आदमी पार्टी (आप) से नाराज चल रहे अन्ना आंदोलन के कार्यकर्ता इसमें बेहतर भूमिका अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन


स्वराज इंडिया का दावा है कि हर वार्ड से इस तरह के कार्यकर्ता उनसे संपर्क कर रहे हैं। स्वराज इंडिया मानकर चल रही है कि दिल्ली के सभी वार्डों में इस तरह के बहुत से कार्यकर्ता हैं, जो आप से अलग-अलग वजहों से नाराज चल रहे हैं। 

लेकिन अन्ना आंदोलन से मिले मूल्यों से वह भाजपा व कांग्रेस में नहीं जाना चाहते। ऐसे में अभी तक उनके पास विकल्प का अभाव था। अब स्वराज इंडिया उनके लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आप के असंतुष्टों पर स्वराज इंडिया की नजर

केजरीवाल
स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव भी मानते हैं कि दिल्ली के सभी वार्डों से लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों की आप से उम्मीदें टूट गयी हैं। 
उनका कहना है कि आप भी भाजपा और कांग्रेस जैसी ही निकली।

यादव की स्वराज इंडिया के कार्यकर्ताओं को सलाह है कि वह मौजूदा राजनीतिक सिस्टम से निराश कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। उनसे बात कर उनकी पीड़ा समझें और उन्हें स्वराज इंडिया से जोड़ने की कोशिश करें। बीते मई माह में 13 सीटों पर हुए एमसीडी उपचुनाव में आप दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। 

आप को 5, कांग्रेस को 4 व भाजपा को 3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस आधार पर योगेंद्र यादव का मानना है कि आप की लोकप्रियता का ग्राफ दिल्ली में गिर रहा है। जिसे स्वराज इंडिया के हक में मोड़ा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें