फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वराज इंडिया ने पटेल नगर में किया प्रदर्शन, मांगी भीख

Tue, 09 Jul 2019 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वराज इंडिया ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भीख मांगकर विरोध जताया। 

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह डीडीए अधिकारियों का रिश्वत देने के लिए भीख मांग रहे हैं। साथ ही गृह मंत्रालय व शहरी विकास मंत्रालय में मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में शामिल स्वराज इंडिया के एसके चौबे ने आरोप लगाया कि डीडीए में बगैर पैसा दिए कोई काम नहीं होता। रिश्वत न देने पर स्थानीय अधिकारी मकान तोड़ देने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने के बाद स्वराज इंडिया कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्रालय व शहरी विकास मंत्रालय की तरफ कूच किया। लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही इनको रोक लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की तरफ से प्रतिनिधिमंडल ने गृह व शहरी विकास मंत्रालय जाकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें