फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वामी दयानंद अस्पताल को मिला आधुनिक ऑपरेशन थियेटर ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 4के लैप्रोस्कोपिक सिस्टम और सी-आर्म मशीन से मरीजों को मिलेगी बेहतर उपचार सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। अस्पताल में नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर ब्लॉक, दो अत्याधुनिक 4के लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सिस्टम और ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जरी के लिए सी-आर्म (इमेज इंटेंसिफायर) मशीन का उद्घाटन महापौर प्रवेश वाही ने किया। महापौर ने कहा कि निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। नई तकनीकों से लैस उपकरण सर्जरी की गुणवत्ता और सटीकता बढ़ाने के साथ मरीजों के उपचार को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि निगम अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
सुविधाओं के लिए दो करोड़ से अधिक खर्च-
अस्पताल में स्थापित दो 4के लैप्रोस्कोपिक सिस्टम पर करीब 1.70 करोड़ रुपये और सी-आर्म मशीन पर लगभग 35 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ये उपकरण अस्पताल की तकनीकी क्षमता को मजबूत करेंगे और जटिल सर्जरी को अधिक प्रभावी बनाएंगे। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक का समावेश समय की आवश्यकता है। इन सुविधाओं से मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा और अस्पताल की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नेता सदन जय भगवान यादव ने कहा कि नई सुविधाओं से पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें उपचार के लिए अन्य संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें