फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली विधानसभा में घुसपैठ में एसयूवी चालक को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा परिसर में जबरन घुसने के मामले में आरोपी सरबजीत सिंह को द्वारका कोर्ट ने बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आठ दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षिता मिश्रा की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील अंशु शुक्ला ने आरोपी की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए आगे की पुलिस हिरासत का विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि सरबजीत लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है और वह गलती से विधानसभा परिसर में घुस गया, क्योंकि उसे यह स्थान गुरुद्वारा प्रतीत हुआ। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि आरोपी को मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज भेजा गया था, जहां उसे कुछ समय के लिए भर्ती किया गया और दवाएं दी गईं। वहीं, अतिरिक्त लोक अभियोजक ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड जैसी प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं, इसलिए हिरासत जरूरी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे एक एसयूवी वाहन दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 से टकराकर परिसर में घुस गया था। वाहन ने बूम बैरियर को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया। यह गेट सामान्यतः वीआईपी आवागमन के लिए आरक्षित रहता है। आरोपी सरबजीत सिंह, जिसकी उम्र 37 वर्ष बताई जा रही है को किसान आंदोलन का समर्थक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें